गिरडीह, अप्रैल 10 -- पीरटांड़। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी एक बार फिर साधु संतों के आगमन से गुलजार होगा। मधुबन में साधु संतों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान व प्रवचन की गंगा बहेगी। साधु संतों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्ति भावना को आत्मसात करेंगे। साधु संतों के आगमन को लेकर मधुबन वृहत स्तर पर तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि जैन धर्म के शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर में साधु संतों का जुटान होनेवाला है। साधु संत के मंगल प्रवेश के साथ ही मधुबन में भक्ति भावना का दौर चालू हो जायेगा। सम्मेदशिखर मधुबन धार्मिक अनुष्ठान साधु संतों के प्रवचन से गुलजार होनेवाला है। मध्यप्रदेश राजस्थान छतीसगढ़ समेत विभिन्न प्रान्तों से पैदल यात्रा पूरी करते हुए आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.