नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शीतल चौधरी प्रधान की अदालत ने अल फलाह समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोपपत्र पर सुनवाई के लिए 27 मार्च की तारीख तय की है। बचाव पक्ष द्वारा स्थगन और मूल दस्तावेजों की सूची देने की अर्जी पर अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया और सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी। ईडी ने 16 जनवरी को फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय की 140 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन व इमारतें जब्त की थीं। पांच फरवरी को सिद्दीकी को कथित जालसाजी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जांच दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एफआईआर पर आधारित है। आरोप है कि विश्वविद्यालय ने नैक और यूजीसी मान्यता को लेकर भ्रामक दावे कर छात्रों व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.