जौनपुर, अप्रैल 26 -- जौनपुर, संवाददाता। विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम पंचायत सिद्दीकपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को 'शिक्षा चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चे अपने भविष्य को सशक्त बना सकें। बच्चों ने सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दिनेश सिंह, मोखन राम, दुष्यंत सिंह, शरद सिंह सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.