गोड्डा, अप्रैल 12 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा पुराना समहारणालय स्थति सिद्धू-कान्हू डिजिटल लाइब्रेरी की खराब व्यवस्था को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि लाइब्रेरी में मच्छरों का प्रकोप, खराब इंटरनेट, जरूरी पुस्तकों की कमी और एसी की खराब स्थिति से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। डिजिटल हॉल भी अब तक शुरू नहीं किया गया है। इस संबंध में छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को अवगत कराया है और छात्र हिट में जल्द कार्यवाही करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...