सिदो-कान्हू जयंती पर लक्खीबागी में धूमधाम से मनाया गया हूल दिवस
कोडरमा, जून 30 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरनास्थल लक्खीबागी में मंगलवार को सिदो-कान्हू जयंती के अवसर पर आदिवासी समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता बालेश्वर मुंडा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू और उनके साथियों का संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा लोगों को उनके त्याग, साहस और बलिदान से सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोडरमा जिला आदिवासी समिति के अध्यक्ष पवन माइकल कुजूर ने की, जबकि संचालन देवनीस इक्का ने किया। यह भी पढ़ें- अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण इस अवसर पर विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने सिदो-कान्हू, चांद-भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.