देवघर, अप्रैल 12 -- मोहनपुर प्रखंड के जमुनियां अवस्थित सिदो-कान्हू प्रतिमा स्थल पर शनिवार को जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्रांतिकारियों को नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन किया था। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। कहा कि सिदो-कान्हू जैसे वीरों के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता और समानता स्थापित की जा सकती है। युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...