साहिबगंज, अप्रैल 12 -- मंडरो।मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमगाछी मैदान में सिदो कान्हू मुर्मू क्लब (नीमगाछी) के तत्वावधान में सिदो कान्हू जयंती पर रविवार से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सह भव्य मेले का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन स्थानीय विधायक धनंजय सोरेन ने फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन मैच सिदो कान्हू टीम नीमगाछी एवं बॉयस बड़हरवा टीम के बीच खेला गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर राजीव जायसवाल,मनोज सोरेन,बिट्टू हेम्ब्रम,मंजू,संझला सहित दर्जनों समिति सदस्य एवं सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...