साहिबगंज, अप्रैल 9 -- साहिबगंज। झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति ने संयुक्त निर्णय लिया है कि आगामी 11 अप्रैल को हूल विद्रोह के महानायक अमर शहीद सिदो कान्हू की जयंती पर झामुमो प्रखंड कमेटी व नगर कमेटी अपने-अपने प्रखंड व नगर में ही वीर कार्यक्रम आयोजित कर समयानुसार माल्यार्पण करना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में पार्टर्ी के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, नगर अध्यक्ष व सचिव को निर्देश जारी किया गया है। यह जानकारी झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व सचिव सुरेश टुडू ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...