सिदो-कान्हू की शहादत देती है संघर्ष की प्रेरणा : सुदेश
रांची, जून 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने हूल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुंच कर शहीद महानायकों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि हूल विद्रोह ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष की ऐसी ज्योति प्रज्वलित की, जिसने 1857 के विद्रोह और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव हमें अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, संजय मेहता, इम्तियाज अहमद नजमी, हरीश कुमार, सिद्धार्थ शंकर राय, परवाज खान, प्रभा महतो, शहज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.