घाटशिला, अप्रैल 21 -- घाटशिला, संवाददाता। परंपरागत स्वशासन व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम माझी परगना महाल की विभूति स्मृति भवन घाटशिला में सोमवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष (विचार सचिव) बहादुर सोरेन ने की। इस दौरान धाड़ दिशोम सिदो-कान्हू जाहेरगाढ़, किताडीह (घाटशिला) में संयुक्त रूप से सिदो-कान्हू की मूर्ति स्थापित करने, उनके साथ वीर शहीदों की शहीद वेदी (हुलगाड़िया डाही) के निर्माण व सिदो-कान्हू फुटबॉल सर्वजन खेल मैदान के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि वन विभाग द्वारा ग्राम सभा की सहमति के विपरीत 'मनोरंजन एंड एडवेंचर पार्क' के नाम से निर्माण कार्य किया गया है।इसी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक सामाजिक अगुवाओं-आतू माझी बाबा (ग्राम प्रधान), आतू गंद्रान पाराणिक बाबा...