गोड्डा, अप्रैल 12 -- ललमटिया प्रतिनिधि। सिदो कान्हू जयंती के अवसर पर याद किए गए वीर सिदो कान्हू की अमर गाथा। इस अवसर पर ईसीएल की राजमहल परियोजना के ओसीपी कैंटीन स्थित पार्क मे सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।वही राजाभिठ्ठा सुंदर डैम आईबी पॉइंट पर बने सिदो कान्हू की प्रतिमा पर झामुमो कार्यक्रताओ ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए और उनकी वीरता और साहस को नमन किए। सुंदर डैम के आईबी पॉइंट पर आंदोलनकारी जर्मन बास्की ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिदो कान्हू ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अंग्रेजों से जो भूमिका निभाई वह हम लोगों के लिए अनुकरणीय है। सिदो कान्हू ने हूल को सजीव और सफल बनाने के लिए धर्म का भी सहारा लिया। मरांग बूरू (मुख्य देवता) और जाहेर देवी के दर्शन और उनके आदेश की बात का प्रचा...