साहिबगंज, अप्रैल 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि। अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की 211वीं जयंती के मौके पर पर शनिवार को शहर के अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने बताया कि सिद्धू-कान्हू, संताल विद्रोह के नेता थे। वे आदिवासी और गैर-आदिवासियों को अंग्रेज़ों और महाजनों के अत्याचार से आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी।1855-56 के ऐतिहासिक संथाल विद्रोह (हूल क्रांति) के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। झारखंड के साहिबगंज के भोगनाडीह में जन्मे इन भाइयों ने ब्रिटिश हुकूमत, जमींदारों और साहूकारों के अत्याचारों के खिलाफ तीर-धनुष से लड़ते हुए संघर्ष का नेतृत्व किया। इन्हें 1855 में अंग्रे...