पाकुड़, अप्रैल 9 -- महेशपुर, एक संवाददाता। अमर शहीद वीर सिद्दो-कान्हू मुर्मू के जयंती के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के भगत सिंह चौक के समीप स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने देते हुए बताया कि इस समारोह में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, प्रखंड समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी पंचायत के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...