गोड्डा, अप्रैल 12 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा में हूल क्रांति के महानायक तथा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहली आजादी की लड़ाई लड़ने वाले अमर शहीद सिदो कान्हु की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कारगिल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए उनके अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गई। कार्यक्रम स्थल पर सिदो-कान्हु अमर रहे , चांद-भैरव अमर रहे, फूलो-झानो अमर रहे, वीर शिबू अमर रहे, "झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद एवं हेमन्त सोरेन जिंदाबाद जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष प्रो प्रेम नंदन मंडल ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.