कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा कोडरमा जिला समिति के तत्वावधान में शनिवार को जिले के लखीबागी स्थित सरना धर्मस्थल परिसर में झारखंड के महानायक सिद्धू-कान्हू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जयंती के अवसर पर झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता समेत अन्य लोगों ने सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उनकी गौरवगाथा आज भी "हूल क्रांति" के रूप में जानी जाती है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, जिला सचिव पवन माइकल कुजूर, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष दीपक नवीन, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह सहित कई नेताओं ने उनके बताए मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.