सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज दिवस
दुमका, जुलाई 23 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज दिवस मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति का विकास करना था। इस अवसर पर विद्यालय के चित्रकला शिक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में यूकेजी से कक्षा 4 तक के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, रचनात्मकता एवं देशभक्ति की भावना के साथ भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे चित्रों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: तिरंगे की शान में गूंजा टाटा डीएवी भुइयांडीह कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.