घाटशिला, जुलाई 19 -- पोटका, संवाददाता। टाटानगर-बादाम पहाड़ रेलखंड स्थित सिदिरसाई रेलवे हॉल्ट पर शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने यात्री सुविधाओं के विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, फुटओवर ब्रिज, टिकट बुकिंग कार्यालय, स्टेशन पहुंच पथ और दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं का निर्माण होगा। सांसद ने कहा कि 2019 में सिदिरसाई को हॉल्ट का दर्जा दिलाया गया था और अब इसे आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कुदादा में नया रेलवे स्टेशन, हल्दीपोखर व मकदमपुर में ओवरब्रिज तथा बादाम पहाड़ से टाटानगर के लिए सुबह पैसेंजर ट्रेन चलाने के प्रस्ताव की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! चाकुलिया-बुरामारा रेल रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन डी...