सिदिरसाई रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 5 करोड़ से बनेगा आधुनिक भवन
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के पोटका प्रखंड स्थित सिदिरसाई रेलवे स्टेशन के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने संयुक्त रूप से किया। डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि स्टेशन का नया भवन करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। बारिश समाप्त होने के बाद सितंबर माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। रेलवे ने इसे एक वर्ष के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि स्टेशन के विकास के तहत पांच रेल लाइनें विकसित की जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- सिदिरसाई रेलवे हॉल्ट पर 5 करोड़ की लागत से यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार स्टेशन को मुख्य सड़क से जोड़ने की भी योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.