धनबाद, अप्रैल 17 -- जिले में लगातार हो रही भू-धंसान की घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन भी अग्नि प्रभावित क्षेत्र को खाली कराने को लेकर सक्रिय हो गया है। बीसीसीएल ब्लॉक टू के जीएम ने धनबाद के डीसी को पत्र लिखकर अग्नि प्रभावित सिदपोकी बस्ती को खाली कराने में जिला प्रशासन से मदद मांगी है। बीसीसीएल ने डीसी को भेजे पत्र में लिखा है कि कई बार नोटिस देने के बावजूद वहां रह रहे लोग इसे खाली नहीं कर रहे हैं। किसी भी दिन यहां हादसा हो सकता है। बीसीसीएल जीएम की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि इस क्षेत्र में गंभीर भू-धंसान की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कुसुंडा पुराने जीएम बंगला के पास भू-धंसान से दीवार गिरी, गैस रिसाव यह अग्नि प्रभावित क्षेत्र भी है। समय-समय पर यहां गैस रिसाव की घटनाएं भी होती रहती हैं। यहां रहनेवाले लोगों की सुरक्षा पर निरंतर खतर...