जमशेदपुर, मार्च 14 -- सिदगोड़ा के लाल भट्ठा मेन रोड पर शुक्रवार शाम हाइवा ने 10 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को सड़क पर रखकर लोगों ने लाल भट्ठा मेन रोड को जाम कर दिया। भीड़ ने वाहन में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। बच्चे की पहचान राज मुंदुइया (10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिता के साथ पास की नदी की ओर गया था। नदी में नहाने के बाद घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान लाल भट्ठा मेन रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने उसे चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ ने पहले चालक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.