सिदगोड़ा में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को थप्पड़ मारकर छीनी चेन
आदित्यपुर, जून 23 -- सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता रीना मिश्रा ने बताया कि वह बारा फ्लैट की रहने वाली हैं। रोज की तरह रविवार सुबह वह बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए सूर्य मंदिर के आसपास निकली थीं। इस दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवक पहुंचे और ध्यान भटकाने के लिए थप्पड़ मारा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, स्कूटी के पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद रीना मिश्रा और उनकी बेटी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.