जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- सिदगोड़ा में एक महिला ने अपने पति महेश मुखी और ससुर पर मारपीट, दुर्व्यवहार और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि रविवार रात उसके पति ने कमरे में बंद कर दिया और बांधकर रखा। इस दौरान मारपीट की गई और मानसिक प्रताड़ना दी गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ऊपर किरासन तेल डाल दिया गया। पीड़िता के अनुसार, करीब तीन महीने पहले पारिवारिक विवाद के बाद वह अपने मायके चली गई थी। उसने ससुर पर बुरी नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट की गई थी। मायके में रहने के दौरान पति उसे देखने तक नहीं आया। तीन दिन पहले मायके पक्ष के दबाव पर पति उसे ससुराल लेकर गया, लेकिन वहां पहुंचते ही फिर मारपीट की गई और उसे कमरे में बांध दिया गया। महिला ने डायल 100 पर फोन कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.