जमशेदपुर, मई 13 -- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का चक्का महिला के दाएं पैर पर चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेलर बेहद तेज गति में था और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ दूरी पर वाहन रोककर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.