जमशेदपुर, मई 10 -- सिदगोड़ा थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आईपीएल मैचों में सट्टा खेलने और जुआ में पैसे लगाने के लिए शहर में बाइक व स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक, एक स्कूटी और दो चोरी की स्कूटियों के खुले पार्ट्स बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने की। इसकी जानकारी शुक्रवार को एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने दी। गिरफ्तार आरोपियों में मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी रंजीत धीवर, शेखर प्रमाणिक, संतोष भुइंया और राजा खान उर्फ अयूब अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है。 यह भी पढ़ें- बाइक-स्कूटी चोरी गिरोह के चारों आरोपी जेल भेजे गएगिरफ्तारी के विवरण एएसपी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.