जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। एग्रिको स्थित टाटा स्टीलकर्मी मणि भास्कर रेड्डी के क्वार्टर नंबर 134 में चोरों ने शुक्रवार देर रात चोरी कर ली। मणि भास्कर परिवार के साथ ओडिशा गए हैं। शनिवार सुबह जब पड़ोसियों को जानकारी मिली तो उन्होंने सूचना मणि भास्कर को दी। लोगों ने बताया कि चोर क्वार्टर के पीछे की ओर से घुसे और पिछला दरवाजा तोड़कर क्वार्टर में पहुंच गए। इसके बाद क्वार्टर में रखे अलमीरा को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के कई क्वार्टरों में अवैध रुप से लोग रह रहे हैं, वहीं नशेड़ियों का भी जमावड़ा लगा रहता है। पांच माह में ही छह चोरी की घटना हो चुकी है, जिसका खुलासा पुलिस अबतक नहीं कर सकी है। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। वहीं, चोरी का आकलन अबतक नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.