जमशेदपुर, अगस्त 22 -- सिदगोड़ा के बाबूडीह-भुइयांडीह में पुलिस गश्त दल पर पथराव और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद 15 आरोपियों में से 11 को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्राथमिकी के क्रमांक एक से 11 तक के आरोपी शामिल हैं। पुलिस शेष नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में बिनोद तापे (26), सूरज बेहरा (22), घनीपूर्ति (18), सोनाराम जामुदा (37), चुनू दिगी (30), भीम सिरका (39), प्रेम जामुदा (30), राजेश थापे (35), तोतन बेहरा (46), विष्णु बेहरा (47) और मंगल पूर्ति (45) शामिल हैं। सभी बाबूडीह-भुइयांडीह इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की देर रात बाबूडीह इलाके में हंगामे की सूचना पर पुलिस गश्त दल पहुंचा था। पुलिस डीजे बंद कराने गई थी। इस...