सिदगोड़ा में गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल
जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- सिदगोड़ा पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार परसुडीह मकदमपुर निवासी पिंकू कर्मकार को मंगलवार को जेल भेज भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 3.71 किलो गांजा बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य 1.50 लाख रुपए बताई न रही है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा सप्लाई करने के लिए आ रहा है। इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पिंकू पूर्व में परसुडीह ने बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है वहीं पंजाब के अमृतसर में भी वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल गया था। तीन साल बाद वह जेल से छुटकर बाहर आया था। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.