जमशेदपुर, मार्च 14 -- सिदगोड़ा स्थित करवरिया धाम बालाजी मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे भगवान बालाजी की सुप्रभात सेवा से हुई, जिसमें भक्तों ने प्रभु को जागृत करने के पारंपरिक अनुष्ठान में भाग लिया। इसके बाद सुबह 10 बजे सुदर्शन होम शुरू हुआ। हवन में घी, नवधान, गेहूं, गरम मसाला, गोटा मूंग, दूर्वा, मेवा और नारियल जैसी पवित्र सामग्रियों की आहुतियां दी गईं। वैदिक मंत्रोच्चार और सुगंधित धूप से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।दोपहर बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुमकुम पूजा रहा, जो शाम 4 बजे से आयोजित की गई। इसमें लगभग 200 सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया। भगवान बालाजी की प्रतिमा के समक्ष पुरोहितों ने तेलुगु रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.