सितेशनगर में खेत से दो लोगों के शव मिलने से सनसनी
पाकुड़, मई 17 -- पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम सितेशनगर में शनिवार को एक खेत से दो व्यक्तियों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सितेशनगर निवासी नूरुद्दीन शेख (55 वर्ष) एवं मोती शेख (45 वर्ष) के रूप में की गई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति प्रतिदिन साथ में शराब पीने के लिए गांव के समीप खेत की ओर जाते थे। बताया गया कि शनिवार को करीब 11 बजे दिन में भी दोनों एक साथ खेत की तरफ निकले थे। देर होने पर खोजबीन के दौरान दोनों को खेत में मृत अवस्था में पाया गया。
स्थानीय ग्रामीणों की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दोनों शराब के आदी थे और अक्सर साथ में शराब का सेवन करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब सेवन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.