समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के सितुआही चौर में सड़क के नीचे सोमवार को एक युवक की लाश व उसकी बाइक बरामद की गई है। युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी डुमरी निवासी संजय राय के पुत्र विपिन राय (26) के रूप में की गई है। विपिन पेशे से हाईवा एवं ट्रैक्टर का चालक था। उसका शव पटोरी थाना क्षेत्र के गोरगामा -मोहनपुर मार्ग में अवस्थित सितुआही चौर में सड़क के नीचे मिला। घटनास्थल पटोरी एवं मोहनपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर अवस्थित होने के कारण पटोरी की अपर थानाध्यक्ष अंशु सिंह एवं मोहनपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। विपिन के शव मिलने की जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को मिली वैसे ही वे बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। महिलाएं व पुरुष परिजन भी चीत्कार करने लगे। उनके क्रंदन की आवाज से...