वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संस्कृति विभाग, भातखंडे विश्वविद्यालय और स्पिक मैके की ओर से शुक्रवार को हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार प्राप्त सितारवादक ध्रुव बेदी ने छात्राओं को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की बारीकियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने तोड़ी थाट के अंतर्गत राग गुर्जरी तोड़ी की अवतारणा से की। तत्पश्चात आलाप जोड़ झाला एवं तीन ताल में निबद्ध विलंबित द्रुत बंदिश बजाकर विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत से परिचित कराया। सितार पर श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, जय गणेश देवा और दमादम मस्त कलंदर की धुन प्रस्तुत कीं। अंत में कलाकारों का सम्मान विद्यालय के प्रबंधक हरीश अग्रवाल ने किया। यह भी पढ़ें- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में गूंजी शास्त्रीय संगीत की स्...