सितारे के सामने सियासी चुनौतियां
नई दिल्ली, मई 11 -- एस श्रीनिवासन,वरिष्ठ पत्रकार बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दे चुके अभिनेता सी जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर अपने सियासी सफर की शानदार शुरुआत की। बीती 4 मई को सबसे बड़ी पार्टी के नेता के रूप में चुने जाने के बाद इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें छह दिन लग गए। यह तो महज शुरुआत है, क्योंकि अल्पमत सरकार का नेतृत्व करते हुए उन्हें अभी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सिनेमा की दुनिया में तो सुपरस्टार विजय उन कहानियों से परिचित होते होंगे, जिनमें एक नौजवान को निर्णायक विजय से पहले कई लड़ाइयां लड़नी पड़ती हैं, मगर उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी कि राजनीति में कदम रखने पर असली दुनिया में भी उन्हें उसी तरह जूझना पड़ेगा। सिने-जगत में चकाचौंध खत्म होते ही सितारा तुरंत अपने असली रूप में लौट सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.