सितारा सप्ताह के तहत ट्रांसजेंडर्स को किया गया जागरूक
मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में एडीआर भवन, मुंगेर में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सितारा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों एवं सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। इसके तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं, पहचान प्रमाण-पत्र, कौशल विकास एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएलएसए सचिव ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, भेदभाव से सुरक्षा, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा विधिक सेवा प्राधिकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.