गिरडीह, जून 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह स्थित मेसर्स सितारा बैकरी स्टोर के संचालक महफुज अंसारी के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में बाल एवं किशोर श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 में निहित प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप है। यह प्राथमिकी श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकरी गिरिडीह सदर राजेश कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी राजेश का कहना है कि 15 जून 2026 को मेसर्स सितारा बैकरी स्टोर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उक्त प्रतिष्ठान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद निवासी मो मुजाहिद नामक बाल श्रमिक नियोजित पाया गया था। यह भी पढ़ें- तीन बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त बाल श्रमिक की उम्र 10 वर्ष 07 माह है। उन्होंने कहा है कि प्रतिष्ठान में ब...