रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व पर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा, सितारगंज से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब तक 20वां महान खालसा चेतना मार्च निकाला गया। गुरुद्वारा में अरदास के बाद श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। सिख संगत सेवा सोसायटी की ओर से निकले मार्च का नगर के मुख्य चौक, महाराणा प्रताप चौक, तुर्कातिसौर, बधौरा, चीकाघाट, सिसईखेड़ा, बिडौरा और नानकमत्ता में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मार्ग में महिलाएं झाड़ू लगाकर सफाई करती रहीं, जबकि संगत ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। श्रद्धालुओं ने पालकी में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और धार्मिक जत्थों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। यह भी पढ़ें- सितारगंज से नानकमत्ता तक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.