रुद्रपुर, जून 17 -- सितारगंज, संवाददाता। सेंट्रल जेल सितारगंज में बंद एक सिद्धदोष बंदी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बंदी की तहरीर पर पुलिस ने चार बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे गंभीर रूप से घायल करने के साथ जेल अधिकारियों को भी धमकी दी। ​

घटना का विवरण जेल में बंद बंदी वाजिद अली उर्फ बबलू ने पुलिस को भेजी तहरीर में बताया कि तीन जून को वह नहाने के बाद अहाते में गया था। आरोप है कि बंदी राविश उसे बहाने से पानी की टंकी के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ, मानवदीप उर्फ मानव और गौरव उर्फ गोपाल ने उसे घेर लिया। चारों ने उसे लात-घूसों और हाथ में पहने कड़े से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोपि देवेंद्र ने पानी की टंकी का लोहे का वॉल्व उखाड़कर उसके सिर पर दे...