रुद्रपुर, जून 29 -- सितारगंज, संवाददाता। सांसद अजय भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज के थारूतिसौर में निर्मित 'एसकेपी एक्वा इंडिया' के नए प्लांट का सोमवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमाऊंनी लोकगायक गोविंद दिगारी, राकेश और लोकगायिका खुशी जोशी दिगारी ने शानदार भजन, लोकगीत और पारंपरिक झोड़ा गाकर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कैबिनेट मंत्री बहुगुणा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। भट्ट ने कहा कि कंपनी के फाउंडर सुरेश पाण्डे ने पहाड़ों की दिक्कतों और दर्द को करीब से देखा है। आज वह अपने राज्य में निवेश कर पर्वतीय अंचल में 'रिवर्स पलायन' की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ...