रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- सितारगंज। सितारगंज में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। मामले में तहरीर दी गई है। नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी अशरफ अली उर्फ दानिश ने पुलिस को बताया कि उसकी टीम सितारगंज में विद्युत विभाग के सभी उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अदानी ग्रुप के जेई के कहने पर शुक्रवार को वह अपनी टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगाने के लिए नया गांव गया था। वहां गांव निवासी एक युवक ने उससे व उसकी टीम के साथ अभ्रदता और मारपीट की। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी। यहां राजीव, करन कुमार, रवि, दीपांशु, गौरव, अनिल, प्रदीप, सुमित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.