सितारगंज में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
हल्द्वानी, जुलाई 22 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। सितारगंज के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पिपलियाफार्म, सितारगंज निवासी 28 वर्षीय अमनदीप ने मंगलवार रात अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर ही फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे लटका देखा तो फंदे से उतारकर डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह रौतेला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को सितारगंज ले गए हैं। घटना की वजह का पता नहीं लग पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.