रुद्रपुर, जनवरी 5 -- सितारगंज, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता अनर्गल बयान देकर अंकिता भंडारी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंकिता हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कराया और न्यायालय द्वारा उन्हें सजा भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास कोई ठोस सुबूत हैं तो उन्हें एसआईटी या न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और अंकिता के नाम पर राजनीति करना निंदनीय है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.