सितारगंज में बंधक बनाई गई विजिलेंस टीम को 20 घंटे बाद छोड़ा
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- सितारगंज, संवाददाता। बुधवार को तहसील पहुंची विजिलेंस विभाग की ट्रैप टीम करीब 20 घंटे बाद तहसील भवन से बाहर निकली। उसे राजस्वकर्मियों ने भवन के दोनों गेटों पर ताले लगाकर बंधक बना लिया था। गुरुवार को एसडीएम खटीमा, एसडीएम किच्छा ने कर्मचारी संगठनों व अधिकारियों से वार्ता की। उच्चाधिकारियों की सहमति के बाद दोपहर 12.20 बजे ट्रैप किए गए दोनों कर्मचारियों को भी रिहा कर दिया गया। बुधवार को हल्द्वानी सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने टीम प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर सहायक लेखाकार भूपेंद्र सिंह राणा और संग्रह अमीन मदन शर्मा को 14 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सितारगंज में राजस्वकर्मियों ने पिछले 16 घंटे से बंधक बनाया है विजिलेंस टीम को कार्रवाई को गलत बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.