रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- सितारगंज, संवाददाता। वार्ड नंबर 10 बलीनगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:17 बजे सूचना मिली कि बलीनगर क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि युवक दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय सलीम पुत्र शराफत अली निवासी वार्ड नंबर 10 बलीनगर के रूप में हुई। सलीम राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले सलीम का पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। बताया गया कि शराब को लेकर भी विवाद हुआ था। रविवार देर शाम सलीम ने अपने पिता से बात की थी। सोमवार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.