रुद्रपुर, जून 16 -- सितारगंज, संवाददाता। बरसात को देखते हुए प्रशासन ने सितारगंज और नानकमत्ता में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी हैं। 15 जून से सितारगंज तहसील में आपदा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। सितारगंज, नानकमत्ता क्षेत्र में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण बैगुल, सूखी, कैलाश, देवहा नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बन जाते हैं। गांवों में बाढ़ आने के बाद प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करना पड़ता है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ कंट्रोल रूम और बाढ़ चौकियां स्थापित करने के बाद इन्हें 15 जून से सक्रिय भी कर दिया है। रजिस्ट्रार कानूनगो सितारगंज अकरम अली ने बताया कि राजीव गांधी पंचायत घर बरुआबाग झाड़ी, पंचायत भवन सिसौना, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.