रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सितारगंज। सितारगंज के एसएमओ क्रय केंद्र में मंगलवार को गेहूं तौल शुरू हो गयी। जबकि अन्य तौल केंद्रों में तौल नहीं हुई है। एसएमओ विनय चौधरी ने बताया कि सात केंद्र सितारगंज मण्डी में और एक केंद्र शक्तिफार्म उपमण्डी में स्थापित किया गया है। नानकमत्ता में भी एसएमओ क्रय केंद्र में तौल शुरू हुई है। पहले नानकमत्ता में 19 तौल केंद्र और सितारगंज में 11 तौल केंद्रों को मंजूरी मिली थी। वर्तमान में सितारगंज मण्डी में सात केंद्र लगे हैं, जिसमें एक केंद्र में तौल हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...