रुद्रपुर, जुलाई 3 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज-खटीमा हाईवे पर ग्राम बिडौरा मझोला बाजार में शुक्रवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और उसकी चपेट में आई बाइक भी जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार टैक्सी के रूप में चल रही थी और उसमें सीएनजी गैस लगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे सितारगंज से खटीमा की ओर जा रही बाइक खटीमा से सितारगंज आ रही कार के नीचे घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद कार और बाइक बनी आग का गोला, 2 की मौत; VIDEO इसी दौरान कार में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया और दोनों वाहन पूरी ...