रुद्रपुर, जुलाई 3 -- सितारगंज। सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम बिडौरा मझोला में शुक्रवार को कार व बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से घायलों को 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में कार व बाइक धू-धू कर जल गये। घटना स्थल पर तेज आवाजें आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी कार सीएनजी से संचालित थी। शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे बिडोरा मझोला बाजार में तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल साहस दिखाते हुए स्कूटी सवार दोनों युवकों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और घटना की ...