सितारगंज को हराकर पलिया की टीम ने दर्ज की जीत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 1 -- पलियाकलां। 39 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल पलिया में अन्तर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता की बुधवार से शुरुआत हुई। 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया व 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सितारगंज के मध्य रोमांचक फुटबॉल मैच खेला गया। मैच के दौरान 39 वीं वाहिनी पलिया की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक एवं अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए सितारगंज की टीम पर पूर्ण वर्चस्व बनाए रखा। प्रभावशाली खेल कौशल का परिचय देते हुए पलिया की टीम ने 57 वीं वाहिनी सितारगंज को 09 गोल के अंतर से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उच्च स्तरीय खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों ने सराहना की। यह भी पढ़ें- फुटबॉल में पिथौरागढ़ ने डीडीहाट को हराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.