रुद्रपुर, जून 29 -- सितारगंज, संवाददाता। नगरपालिका क्षेत्र के सभी 13 वार्डों में विकास कार्यों की नई शुरुआत होने जा रही है। सोमवार शाम कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से 6.83 करोड़ रुपये से होने वाले 52 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण एवं सुधार कार्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पालिका क्षेत्र में सड़क लोकार्पण और निर्माण कार्य प्रारंभकार्यक्रम में हुए अन्य लोग इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने नगरपालिका भवन के नवनिर्मित कार्यालय कक्षों का फीता काटकर लोकार्पण भी किया। नगरपालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने पालिका बोर्ड को सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य शुरू कराने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद ...