रुद्रपुर, मार्च 25 -- सितारगंज, संवाददाता। नगर के एक व्यापारी से 5.56 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने लखनऊ की एक कंपनी के संचालक, डायरेक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड नंबर-9 निवासी संजीव गोयल ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सितारगंज में उनकी 'शिव ट्रेडिंग कंपनी' नाम से फर्म है, जो एफएमसीजी उत्पादों का वितरण करती है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में केशवनगर लखनऊ स्थित वी-राइड इंडिया मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि नीरज त्यागी उनसे मिलने सितारगंज आए और उन्हें एडवांस राशि देकर कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का प्रस्ताव दिया। प्रतिनिधि ने भरोसा दिलाया कि कंपनी 10 दिन के भीतर एडवांस राशि के बराबर का माल उपलब्ध करा देगी। प्रस्ताव पर विश्वास कर उन्होंने अपनी फर्म के खाते से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.