सितारगंज के ग्राम विकास अधिकारी को जिला मुख्यालय से किया संबद्ध
रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधान पति के साथ कथित अभद्रता के मामले में सितारगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को डीडीओ ने जिला मुख्यालय संबद्ध किया है। जांच पूरी होने तक वीडीओ जिला मुख्यालय में अटैच रहेंगे। ग्राम अरविंदनगर के प्रधान पति ने खंड विकास अधिकारी से वीडीओ पर कथित गाली-गलौज, जान से मारने और फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। ग्राम अरविंदनगर निवासी निखिलेश घरामी पुत्र नित्यानंद घरामी ने 18 मई को खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप लगाया गया कि वह निजी कार्य से खंड विकास कार्यालय पहुंचे थे, जहां मौजूद ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार ने बिना किसी कारण उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि वीडीओ ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.